न्यायाधीशों और वकीलों की समझाइश लाई रंग
——————–
केकड़ी 12 मार्च(पवन राठी)राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से दो वर्षों से अलग रह रहे पति पत्नी ने फिर हम सफर रहने का फैसला किया। न्यायाधीशों और वकीलों की समझाईस के बाद एक दूसरे को माला पहना मुह मीठा करवा कर नए जीवन की शुरुआत करने की शपथ ली। दोनो के पुनः दाम्पत्य जीवन शुरू करने से जंहा दो परिवारों का मिलन हुवा वंही लोक अदालत की भावना भी साकार हुई।इस प्रकार से लोक अदालत के मंच पर पारिवारिक मामले के निस्तारण से अधिवक्ताओं एवम न्यायिक अधिकारियो में खुशी देखने को मिली।
तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्षा ए डी जे दो कुंतल जैन व ए डी जे एक अम्बिका सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।जिन्होंने दोनो पक्षो के परिजनों सहित पति पत्नी को समझाया और बताया कि लोक अदालत में किसी की हार और किसी की जीत नही होती राजीनामे से विवादों का निस्तारण होता है और विवादों का अंतिम निस्तारण होता है।जिससे आपसी सोहाद्र बढ़ता है जो सुखी जीवन के लिए जरूरी होता है।
दंपति के फैसले पर न्यायाधीशों ने भी खुशी का इजहार किया