केकड़ी 13 मार्च(पवन राठी)
लॉयन्स क्लब केकड़ी के द्वारा आयोजित 155 ऑपरेटेड रोगियों के नैत्र चिकित्सा फॉलोअप शिविर एवं 65 फिजियोथेरेपी रोगियों के शिविर एवं सद्भावना यात्रा के तहत समारोह को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि एवं अन्तर्राष्ट्रीय लॉयन्स क्लब प्रान्त 3233 ई 2 के प्रान्तपाल एम०जे०एफ० लायन संजय भण्डारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नर सेवा नारायण सेवा से बढ़कर है। उन्होने कहा कि आंख है तो जहान है आंख के बिना जीवन अधूरा है। उन्होने लायन्स क्लब के किये गये 1 जुलाई 2021 से 12 मार्च 2022 तक हुये समाजसेवा कार्य एवं जरूरतमंद की सेवा करने वाले लॉयन्स क्लब केकड़ी के सभी लायन सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने क्लब के सदस्यों को प्रेरित करते हुये कहा कि आप लोग प्रान्तपाल के पद पर पहुंचकर केकड़ी ही नहीं प्रान्त की सेवा करने के लायक है। उन्होंने कहा कि प्रान्त के समस्त प्रोग्राम के अनुसार आपका क्लब नियमित रूप से सेवा कर रहा है। समारोह की अध्यक्षता करते हुये लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष लायन एस०एन०न्याती ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना सभी सक्षम एवं योग्य व्यक्तियों का कर्तव्य है। उन्होने अन्धता निवारण को अग्रसर करते हुये बताया कि इस सत्र में लायन्स क्लब केकड़ी ने 4 आंखो के शिविर में 1588 मरीजो में से 605 मरीजो के आंखो के ऑपरेशन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया है। उन्होने सभी भामाशाहो का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि उप प्रान्तपाल द्विती लायन डॉ. संजीव जैन ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिये शरीर में कोई बीमारी नहीं होनी चाहिये। उन्होने फिजियोथेरेपी के महत्व को जीवन में अनिवार्य बताते हुये कहा कि हर अंग शरीर का निरोगी होना चाहिये। समारोह के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन सतीश मालू ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो की मदद करना सक्षम मानव का धर्म है। विशिष्ट अतिथि केबिनेट सेक्रेट्री लायन जितेन्द्र सिसोदिया विशिष्ट अतिथि उपप्रान्तपाल द्वितीय के कोर्डिनेटर लायन कमलेश खेतानी, एडवोकेट हेमन्त जैन, भामाशाह डॉ. सुरेश अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। सभी अतिथियों ने श्री गणेश जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अध्यक्ष लायन एस०एन०न्याती ने राष्ट्रगान के बाद सभा शुभारम्भ की घोषणा की। सचिव लायन निरंजन चौधरी ने वर्ष पर्यन्त किये गये सेवा कार्यों की सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसकी मंचासीन अतिथियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रान्तपाल लायन संजय भण्डारी ने लायन्स क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन एस०एन० न्याती क्षेत्रीय लायन सतीश मालू, सचिव लायन निरंजन चौधरी, पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष लॉयन डॉ. बृजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन जगदीश फतेहपुरिया, क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया एवं चार्टर मेम्बर लायन पद्म रांटा, लायन विनय कटारिया, पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष लायन सीमा चौधरी, लायन अरविन्द नाहटा, लायन मुरारी गर्ग, लायन विनय पाण्ड्या, लायन भरत माहेश्वरी, लायन अनिल बंसल, लायन गजानन्द साहू, लायन राजेन्द्र सोनी, लायन पुरूषोत्तम गर्ग, लायन शैलेन्द्र वाधवानी, लायन रवि कारिहा, लायन चेतन भगतानी, लायन दिनेश गोठरवाल, लायन आशाराम जांगीड़, प्रोजेक्ट चेयरमेन डॉ. राकेश जैन को डिस्ट्रिक्ट की पिन प्रदान कर सम्मानित किया। सभी अतिथियों को लायन्स क्लब केकड़ी द्वारा माला पहनाकर साफा बन्धन कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। डी०डी० नेत्र फाउन्डेशन कोटा के नैत्र विशेषज्ञ डॉ. सुश्री अश्वनी एवं फिजियोथेरेपी के डॉ. रामेश्वर चौधरी को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। लायन्स क्लब केकड़ी ने आज सदस्यता गृहण करने वाली नई सदस्य श्रीमती सीमा व्यास को प्रान्तपाल ने शपथ दिलाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। फॉलोअप शिविर एवं फिजियोथेरेपी शिविर में सभी लायन सदस्यों एवं कम्पाउण्डर लोकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा व रामप्रसाद वैष्णव, देवराज गुर्जर, आकाश वैष्णव का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन लायन अनिल बंसल ने किया।