केकड़ी बार चुनाव : उपाध्यक्ष -वित्त सचिव -कोषाध्यक्ष सहित 4 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

केकड़ी 16 मार्च (पवन राठी)केकड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव के तहत आज नाम वापसी के अंतिम समय मे वित्त सचिव एवम कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में से पवन कुमार राठी द्वारा दोनो ही पदों से अंतिम क्षणों में अपना नाम वापस लेने के साथ ही वित्त सचिव पद पर अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धन्नावत एवम कोषाध्यक्ष पद पर कुशल बागला निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।
उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट रामावतार मीणा भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए इसी के साथ कार्य कारिणी सदस्यों के 4 पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए है।
चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन बार की दोपहर में साधारण सभा आहूत की जाकर अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति बनाने के प्रयास किये गए जो असफल रहे इसका प्रमुख कारण युवा अधिवक्ताओं का जागरूक होना रहा।
इसके बाद दिन भर चले मान मनुव्वल के दौर के बाद भी अनेक पदों पर जिनमे अध्यक्ष महा सचिव सामाजिक व कल्याण सचिव एवम पुस्कालया अध्यक्ष का पद है जिन पर अब आगामी 25 मार्च को मतदान होना है।
निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों उपाध्यक्ष रामावतार मीणा वित्त सचिव सुरेंद्र सिंह धन्नावत कोषाध्यक्ष कुशल बागला व 4 कार्यकारिणी सदस्यों का माल्यार्पण कर मुह मीठा करवा कर बधाइयां दी गई।
अध्यक्ष पद पर सूर्यकांत दाधीच भूपेंद्र सिंह राठौड़ व गजेंद्र कुमार गर्ग में त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
महासचिव पद पर विशाल सिंह राजपुरोहित कमलेश कुमार शर्मा व महेंद्र कुमार चौधरी में भी त्रिकोणीय रोचक मुकाबला होगा।
सामाजिक व कल्याण सचिव पद पर सुनील कुमार जैन श्रीमती सोनू सेन व पवन कुमार राठी में त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर विजयेंद्र कुमार पाराशर व राजेन्द्र गर्ग में सीधा व बहुत ही रोचक मुकाबला होगा।

error: Content is protected !!