केकड़ी 17 मार्च आर्य समाज केकड़ी में मनाई गई वैदिक होली। आर्यवीर दल अधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी ने बताया कि सापन्दा रोड स्थित आर्य समाज मे अग्निहोत्र कर वैदिक होली मनाई गई जिसमें विशिष्ट सुगन्धित व पुष्टिवर्धक पदार्थ से बनी हवन सामग्री, नवीनधान, व गौघृत से विशेष मंत्रो से अग्निहोत्र में आहुतियां लगाई गई। वैदिक होलीप्रकृति को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने तथा वातावरण में व्याप्त अनेक रोगाणुओं को समाप्त करने के लिये विशाल यज्ञ कर होली मनाई गई कार्यक्रम के दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान अशोक आर्य ने बताया कि होली हमारा प्रमुख धार्मिक पर्व है इसे हम बसंती नवशयेष्टि पर्व भी कहते हैं इसी दौरान किसानों का धान पक कर तैयार होता है और वह किसान उत्साह और उमंग से रहते है सत्यनारायण सोनी ने कहा कि हमारे सभी पर्व विज्ञान सम्मत है हमें और हमारी संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए पर्व को उत्साह पूर्वक मनना जरूरी है। वैदिक वक्ता आचार्य जनक आर्य ने संबोधित करते हुए बताया कि हमारा राष्ट्र कृषि प्रधान देश रहा है और हमारे सभी पर्व कृषि से जुड़े हैं इसी समय किसानों के घरों में अन्न आता है और वह उस आनंद को पर्व के रूप में मनाता है हमें भी जीवन में पर्व को आनंदमय मनाना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान छोटू लाल कुमावत, मूलचंद महावर, फुलचंद नागोरिया, सत्यनारायण सोनी, शंभू सिंह चौहान, गोपाल शर्मा, कमलेश माली, बजरंग सिकलीगर, कपूर चंद सोनी, हेमराज नायक, सुमित कुमार शर्मा सहित सभी आर्य जन उपस्थित रहे।
