राजसी ठाठ बाट से निकली श्याम बाबा की सवारी

अजमेर ! फाल्गुनी लक्खी मेले की धूम अजमेर में लगातार दिखाई दे रही है ! आज वार्ड 62 में राजसी ठाठ बाट के साथ श्याम बाबा की सवारी निकाली गईं।
फाल्गुन माह में चल रहे लक्खी मेले की धूम ने अजमेर में कई स्थानों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। इस क्रम में श्याम-भक्तों ने चतुर्थ बार बाबा श्याम की रथ यात्रा भोपों का बाड़ा से निकाली | विशाल शोभा यात्रा कैनरा बैंक जयपुर रोड से भोपों का बाड़ा होती हुई पवनसुत कॉलोनी से नई बस्ती लामड़ी रामदेव मंदिर होती हुई मुख्य शिव मंदिर भोपों का बाड़ा पहुंची। जहाँ महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। स्थानीय पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि भोपों का बाडा के तत्वाधान में खाटू नरेश को पालकी में विराजित कर सम्पूर्ण यात्रा मार्ग में करीब 1151 किलो के फूलों से पुष्प वर्षा की गई। इस भव्य कार्यक्रम में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर लखदातार को रिझाया और सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्ति-रंग से सराबोर कर दिया।

error: Content is protected !!