केकड़ी 23 मार्च (पवन राठी)बढ़ते अपराधों पर अंकुश बीट प्रणाली को सुदृढ करके लगाया जा सकता है।इसके साथ ही बढ़ते साईबर अपराध ग्राफ से बचाव सतर्कता एवम जागरूकता से ही संभव है-ये उद्गार राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात)वी के सिंह ने केकड़ी दौरे के दौरान खबर नवीसों से रूबरू होते हुए व्यक्त किये। सूचना तंत्र को मजबूत करके अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।आमजन को भी तमाशबीन बनने की जगह आगे आकर पुलिस का सहयोग करना चाहिए जिससे कि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।इसके साथ ही सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा के बाद सिटी पुलिस थाना केकड़ी के निरीक्षण का निर्णय लिया गया।
सिंह ने सिटी थाने और उपाधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया।2021 कि पुलिस कार्यवाही की विवेचना की और पेंडिंग मुकदमो की स्थिति के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा उप अधीक्षक खींव सिंह व सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय से जानकारी ली गई।
इसके बाद सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ संपर्क सभा की जिसमे पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और पुलिस कर्मियों अपने बैंक खातों में नॉमिनेशन करवाने सेवा अभिलेख अपडेट रखने बीमा योजनाओं का उचित लाभ प्राप्त करने के लिए सलाहकार की सेवाएं लेने का आव्हान किया।
निरोक्षण के बाद सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मेस में भोजन ग्रहण किया।
सिंह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर केकड़ी रहे।उनके यंहा पंहुचने पर पुलिस जवानों द्वारा गॉर्ड आफ आनर दिया गया।