अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फाई सागर को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कमोन्नत करने की मांग की है।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि ऋषि घाटी से नौसर घाटी,हाथी खेड़ा, फाई सागर का एक बड़ा भूभाग जिसमें उत्तर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग निवास करते हैं यहां पर एक भी सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल नहीं है आपने अभी बजट सत्र में घोषणा की थी कि सभी जगह महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे उसी कड़ी में मेरा आपसे निवेदन है कि स्कूल को सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में क्रमोन्नत किया जाए इस स्कूल की जितनी जमीन है उतनी शायद ही इस क्षेत्र में किसी के पास होगी खेल मैदान है अच्छी बिल्डिंग है पानी की खेल की जो भी स्कूल में अच्छे-अच्छे सुविधा होती है वह यहां पर उपलब्ध है पूरा सेटअप तैयार है बस आपको आदेश करने मात्र की देर है स्कूल के अंग्रेजी माध्यम होने से यहां आस-पास में जो कच्ची बस्ती मजदूर वर्ग मध्यम वर्ग के बच्चे अध्ययन करने के लिए दूर-दूर जाते हैं उन्हें बहुत राहत मिलेगी और उनका पैसा और समय भी बचेगा। शैलेश गुप्ता ने इस बारे में मुख्यमंत्री को मेल, ट्वीटर, आदि सोशल मीडिया से भी इस बारे में अवगत करा दिया है। शैलेश गुप्ता ने कहा कि इसके पास में ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर भी स्थित है इन दोनों स्कूल के बीच में मात्र एक दीवार का फासला है ऐसे में बालिका विद्यालय को इंग्लिश मीडियम में बदलने से आमजन को बहुत राहत मिलेगी