बिना बताए घर से निकले युवक का शव कुएं से बरामद

केकड़ी 24 मार्च *पवन राठी*केकड़ी उपखंड के ग्राम नयागांव कुमावतों का में 32 वर्षीय युवक का शव कुएं से बरामद होने से सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक घर से बिना बताए निकला था और वापस घर नही लोटा काफी तलाश करने पर उसका पता नही चला बाद में राहगीरों द्वारा कुएं में शव दिखने पर पुलिस को सूचित किया गया।
केकड़ी सिटी पुलिस को सूचना मिलने पर सिटी थाना अधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय मय पुलिस जाप्ते घटना स्थल पर पंहुच कर शव को ग्रामीणों की सहायता सेकुएं से निकलवाया।
युवक की शिनाख्त ग्राम हिसामपुर जिला टोंक निवासी मेवाराम पुत्र ग्यारसी लाल बागरिया उम्र 32 के रूप में हुई है।शव की शिनाख्त होने के बाद उसको जिला अस्पताल पंहुचा कर मोर्चरी में रखवाया गया और मृतक के परिजनों को सूचित किया गया।मौत के कारणों का अभी पता नही चल पाया है।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलाशा हो पायेगा।

error: Content is protected !!