केकडी 26 मार्च(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ आज अजमेर रोड पर शक्ति केंद्र संख्या एक में बूथ संख्या 125 में किया गया इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, भाजपा नेता मिथिलेश गौतम ने उपस्थित बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने बूथ के मतदाता सूची में प्रत्यक्ष पन्ने पर एक मजबूत कार्यकर्ताओं को कुछ पन्ने की जिम्मेदारी दे उसका यही कार्य होगा कि अपने बूथ की मतदाता सूची में अपने पन्ने में उल्लेखित मतदाताओं के घरों पर हमेशा संपर्क में रहें तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी उनको अवगत कराएं उनके सुख-दुख में शामिल रहे तथा जब चुनाव हो तो अपने पन्ने वाले घरों के प्रत्येक मतदाता को भाजपा के पक्ष में मतदान करना सुनिश्चित कराएं ,ओर सबको बताये की भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में देश मजबूत हुआए है देश की सेना का आधुनिकीकरण हुआ है,आज पेयजल हो या प्रधानमंत्री आवास,सड़क योजना सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है ,भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है,धारा 370 की समाप्ति के बाद कश्मीर में शांति हो रही है ओर भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है अतः सभी बूथ कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख पूर्ण तन्मयता से काँरी करेंगे तो भाजपा को कोई रोक नही सकता है और 2023वके राजस्थान विधानसभा के चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नही सकता है,इस मौके पर बूथ सह संयोजक खुशवंत व्यास को पन्ना प्रपत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में बूथ सह प्रभारी खुशवंत ब्यास, तिलोक मेवाडा,भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास,भाजयुमो जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, सीताराम सैनी नूतन चोटिया, रामलाल, बद्री जांगिड़ रामनाथ,भागचंद,सुभाष शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
