कोटडा क्षेत्र में पहली बार बडे आयोजन में जनसमूह ने निभाई भागीदारी

अजमेर 26 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचण्ड महोत्सव पखावाडे के चौथे दिन श्री अमरापुर सेवा घर, प्रगति नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, फायसागर रोड की 20 सिंधी समाज की संस्थाओं द्वारा द्वारा खेल मैदान के सामने प्रगति नगर कोटड़ा में छेज, गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम झूलेलाल बनो प्रतियोगिता व सिंधी व्यंजनों में दाल पकवान, कढी चावल, साई बाजी, पुलाव, सन्ना पकोडा व कुल्फी का आनंद उठाया। भक्तिमय कार्यक्रम संत महात्माओं के सान्धिय में आनंद उठाया।
कार्यक्रम संयोजक शंकर बदलाणी ने बताया कि ईश्वरधाम दरबार के स्वामी ईसरदास उदासीन, प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर के स्वामी राजूराम, जतोई दरबार के भाई फतनदास द्वारा झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष पंच महाज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। स्वामी राजूराम ने आर्शीवाद देते हुये कहा कि ऐसे आयोजनों से घर घर सनातन धर्म की पूजा करने के साथ संस्कारों के सेवा कार्य हो रहे हैं निश्चित रूप से हम सब मिलकर निरंतर धार्मिक करते रहें तो आपसे में प्रेम भाईचारा भी बढेगा।
भजनों पर सीमा पमनाणी, जस्सी उतमचंदाणी, रेखा पेसवाणी, कमला हरपलाणी, तारा दादी ने ईष्टदेव झूलेलाल के गीत व पंझडों पर सभी को झुमाया। गीत सिक थी लग्े…. झूलण मुखे पहिंजी चादर में ढकजा…….. जहिंखे लालण जो मिलयो प्यार आ…….. आनंद लिया। युवराज टिलवाणी व अन्य बच्चों द्वारा भगवान झूलेलाल व कृष्ण का रूप धारण कर अपनी प्रस्तुतियां दी जिन्हे संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में आश्रम के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, हरी चन्दनाणी, सुनील खाानचंदाणी, मोती तेजवाणी, दिनेश मुरजाणी, जीडी वरिंदाणी, रमेश मेंघाणी, डॉ. भरत छबलाणी, हरीराम कोडवाणी, रमेश टिलवाणी, प्रेम केवलरमाणी, ललित लौंगाणी, ओम हीरानन्दाणी जसवंत गनवाणी सहित आश्रम से जुडे कार्यकर्ता उपस्थित थे व अलग अलग सामाजिक संस्थाओं के पदाध्किारी व कार्यकर्ताओं भी उपस्थित थे।

कल रविवार 27 मार्च का कार्यक्रम- तीन कार्यक्रम
कल 27 मार्च को सुबह 9 बजे पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा सिन्धु भवन पर निशुल्क चिकित्सा शिविर व धर्म ध्वजा पूजन किया जायेगा। जिसके संयोजक कमल मोतियोणी 9414709144 व सोभराज विधाणी 9829401382 हैं।
सांय 6 बजे से अजयनगर सिन्धी समाज की ओर से ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में बहिराणा साहिब का महंत स्वरूपदास उदासीन के सानिध्य में आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक के.टी. वाधवाणी 9829072724 होगें।
सांय 6.30 बजे से पूज्य सिन्धी पंचायत, धोला भाटा की ओर से शिव मन्दिर पर सिन्धियत जी सुहिणी शाम का आयोजन किया जायेगा जिसके संयोजक आसनदास पारवाणी 9252677078 व सह-संयोजक महेश सुजनाणी 9413039753 व महेश साधवाणी 9829207315

(प्रकाश जेठरा)
मो.9414279062

error: Content is protected !!