कांग्रेस सेवादल की बैठक 31 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में

मुख्यमंत्री निवास पर जाकर जनकल्याणकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद भी देंगे।

अजमेर 30 मार्च ( ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सेवादल यंग ब्रिगेड व महिला सेवादल की बैठक दिनांक 31 मार्च गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, चांदपोल जयपुर पर प्रातः 10रू30 बजे आयोजित की गयी है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत व प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित सेवादल पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राजस्थान प्रभारी श्री प्रकाश जी भारतीय एवं मधु गुरुग जी द्वारा संबोधित किया जाएगा।इस मीटिंग में प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य है।
शेखावत व अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग के पश्चात सभी सेवादल पदाधिकारी दोपहर 12रू00 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पर जाएंगे एवं मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत द्वारा बेहतरीन व जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर उनका अभिनंदन कर धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। सेवादल प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत ने सभी पदाधिकारियों को सेवादल की वर्दी में आवश्यक रूप से मीटिंग में समय पर पहुंचने के निर्देश प्रदान किये हैं।

error: Content is protected !!