केकड़ी 02.04.2022 (पवन राठी) कोर्ट परिसर केकडी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कृषि मण्डी उपाध्यक्ष एवं पूर्व सहवरण पार्षद किशनगोपाल परैवा को जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर धक्का मुक्की कर पालिका से बाहर निकालने के मामले में दोषी पालिकाकर्मी रामगोपाल डांगा, शशिकान्त दाधीच, शब्बीर अहमद को गिरफ्तार व सस्पेण्ड नहीं करने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना आज छठवें दिन भी जारी रहा जिसमें वरिष्ठ कॉग्रेसी नेता व पूर्व कृषि मण्डी उपाध्यक्ष एवं सहवरण पार्षद किशनगोपाल परेवा ,पार्षद आशीफ हुसैन, पार्षद जितेन्द्र बोयत, पार्षद नरेन्द्र परेवा, पार्षद इन्दू कंवर राणावत, पूर्व सहवरण पार्षद मोड सिंह राणावत, भीम सेना जिलाध्यक्ष रोडूमल सोलंकी, राहुल बोयत, नोरतमल रेगर, जोधाराम जाट, राजेश मेघवंशी, ,संदीप कांसोटिया, दुर्गालाल, जयकुमार परेवा, किशन जगरवाल,लेखराज जाट , इकरामुद्दीन गौरी ,राहुल बोयत, शरीफ़ पठान सहित कई कार्यकर्ता धरने पर बैठे।