जेएलएन की लिफ्ट चालू कराने की मांग

अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने जेएलएन अस्पताल अधीक्षक से नए आईसीयू आई वार्ड में जो लंबे समय से लिफ्ट बंद पड़ी है। उसको अभिलंब चालू कराने की मांग की है शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि लंबे समय से लिफ्ट बंद होने से आईसीयू में, बर्न यूनिट में, आंखों के वार्ड में आने जाने वाले सैकड़ों मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन व ठीक करने वाले ठेकेदार के बीच में ना जाने कौन सा विवाद है जिसके कारण यह कार्य नहीं हो रहा है पूर्व में भी इसकी कई बार शिकायतें कर दी परंतु मरीजों को आज तलक राहत नहीं मिली है। शैलेश गुप्ता ने इससे पूर्व राजस्थान संपर्क पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी तब अस्पताल प्रशासन की ओर से जवाब दिया गया कि जल्द ही यह सभी लिफ्टे चालू करा दी जाएगी ठेकेदार को कार्य आदेश दे दिए गए हैं परंतु अभी तक भी सिर्फ कागजों में ही कार्रवाई हुई है कोई आदेश नहीं दिए हैं जिससे मरीजों को व उनके परिवार जनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है संभाग का सबसे बड़ा चिकित्सालय होने के कारण यहां सैकड़ों की संख्या में रोजाना मरीज आते हैं अस्पताल प्रशासन व चिकित्सा मंत्री से मेरी मांग है इसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।
शैलेश गुप्ता

error: Content is protected !!