केकड़ी 11 अप्रैल(पवन राठी) /
भारतीय जनता युवा मोर्चा अजमेर देहात द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत केकड़ी विधानसभा क्षेत्र का भाजपा के वरिष्ठ जन सम्मान समारोह विनायक वाटिका में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता अजमेर देहात युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह रावत,एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर,जिला उपाध्यक्ष रिंकू कंवर,जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,केकडी प्रधान होनहार सिंह,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष शांति लाल विनायका उपस्थित थे।युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, जिला महामंत्री देववृत सिंह,केकडी युवा मोर्चा संयोजक राजेन्द्र चौधरी युवा मोर्चा महामंत्री खुशवंत व्यास उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी रविंद्र सिंह वीर सावरकर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष पवन साहू बजरंग मंडल अध्यक्ष गुमान गुर्जर सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल माली गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष मुकेश लोहार बावन माता मंडल अध्यक्ष मनजीत सिंह बावन माता मंडल संयोजक आदित्य शर्मा ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह सहित सभी मण्डल अध्यक्षो ने माल्यार्पण दुपट्टा व साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के 51 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह पहनाकर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए देहात जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने कहा कि आज पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए में युवा मोर्चा की जिला व केकडी विधानसभा की सम्पूर्ण टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने बेहतरीन आयोजन कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को याद किया,साथियों भारतीय जनता पार्टी आज जिस पर पहुंची है उसका श्रेय में उन पुराने कार्यकर्ताओ को देना चाहूंगा जिन्होंने अपनी मेहनत व लग्न से पार्टि कों खडा किया,साथियों राज करना एक बात है और राज की योजनाओं को गांव ढाणी तक पहुंचाना दूसरी बात है,क्योकि दिल्ली से योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर तक बैठे गरीब तक नही पहुंचती है यह बात पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने भी कही की दिल्ली से भेजा 1 रुपया नीचे पहुंचते पहुंचते मात्र 15 पैसे रह जाते थे लेकिन 2014 तक कांग्रेस की सरकारे केंद्र में रही पर इस 85 पैसे की गड़बड़ को रोकने के लिए अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह की सरकार ने भी कुछ नही किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पूरा भेजने का कार्य किया जो गांव में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पूरा लाभ पहुंच रहा है आज केंद्र सरकार सभी योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने हेतु लगी है और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित सभी पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के सपने को साकार करने का पुरजोर प्रयास कर रही है।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ है इसलिए युवा मोर्चा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है और मुझे खुशी है कि केकडी विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा कार्यकर्ता काफी तन्मयता से कार्य कर रहे हैं तथा सभी कार्यकर्मो को जोर शोर से सम्पन्न कराते है इसके लिए में सभी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद देता हूं,सांसद भागीरथ चौधरी ने सम्मानित होने वाले सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को बधाई दी,
भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर खड़ी है उसके लिए सेंकडो कार्यकर्ताओ ने पसीना बहाया है गांवो में जहां पहले भाजपा के बूथ लगाने वाले नही मिलते थे वहां इन्ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने टीम खड़ी की इसके लिए आज हम इनको सम्मानित करते हुए गौरान्वित महसूस करते है,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा को स्थापित करने में जिस प्रकार पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे हजारो कार्यकर्ताओ ने मेहनत की वैसे ही आज सम्मान समारोह में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता हमारे यहां के दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के रूप में है इन सभी को में हार्दिक बधाई व शुभकामनाये देता हूं तथा युवा मोर्चा की पूरी टीम को उत्कृष्ट आयोजन हेतु बधाई देता हूं।केकडी शहर युवा मोर्चा संयोजक पार्षद राजेन्द्र चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया, प्रारंभ में सभी अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।कार्यक्रम में भाजपा वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भींचर,भाजपा बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी शहर मंडल अध्यक्ष केकड़ी अनिल राठी,गणेश चौकी मंडल संयोजक महेश शर्मा बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री हनुमान धाकड़ एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत एस सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश नायक,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीराम आचार्य महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, महिला मोर्चा जिला मंत्री दमयंती जोशी, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज जाट, पार्षद मिश्रीलाल डिसानिया पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा रामदेव माली,सुरेश कुड़ी, पूर्व पार्षद रामघनी देवी पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी पूर्व चेयरमैन किशनलाल डशानिया,मण्डल महामंत्री रामबाबू सांगरिया,कमल सांखला, अर्जुन सिंह, आई टी संयोजक रोहण राठी,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़,उपाध्यक्ष महावीर साहू,पार्षद सुरेश साहू,संजय बेनीवाल,रामजस जाट सुकलाल जाट,सुरेश कुड़ी,सांवर लाल जाट, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरीया ने किया।
