-वार्ड 01 में शिव रेंजीडेंसी के सामने सड़क और वार्ड 02 में नाली व क्राॅस निर्माण कार्य का देवनानी ने किया शुभारंभ
अजमेर, 11 अप्रैल। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने सोमवार को वार्ड संख्या 01 में शिव रेजीन्डेसी बिल्ंिडग के सामने विद्युत बोर्ड की जगह तक सडक एवं वार्ड संख्या 02 में पसंद नगर में भटनागर के सामने वाली गली में नाली व क्राॅस निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य के लिए देवनानी की अभिशंसा पर विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत स्वीकृति दी गई है।
देवनानी ने दो स्थानों पर आयोजित समारोहों को संबोधित करते हुए कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सभी जगह विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने अनेक स्थानों पर सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य की मंजूरी दी है। इनमें से कई जगह कार्य पूरे हो चुके हैं, तो कई जगह चल रहे हैं। कई जगह अब शुरू होने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने पानी की किल्लत को देखते हुए अनेक स्थानों पर हैंडपंप खुदवाने की भी मंजूरी दी है। यह हैंडपंप जल्द से जल्द लगें, इसके लिए वे जलदाय विभाग के अधिकारियों को कह चुके हैं। हैंडपंप लगने से जनता को पानी की किल्तत से काफी राहत मिलेगी।
देवनानी ने बताया कि शिव रेजीडेंसी क्षेत्र में काफी समय से सड़क क्षतिग्रस्त होने से नागरिकों को परेशानी हो रही थी। लेकिन अब सड़क बनने से उन्हें राहत मिलेगी और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। पसंद नगर में नाली व क्राॅस निर्माण होने से गंदा पानी सड़क पर नहीं बहेगा, जिससे मच्छर व अन्य जीव-जंतुओं से होने वाली बीमारियों का खतरा समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जनता की सभी समस्याओं का तुरंत समाधान कराने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं, क्योंकि उनके लिए जनता की सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।
देवनानी का दो स्थानों पर क्षेत्रीय पार्षद, नागरिकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इन लोगों ने देवनानी का साफे, मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नागरिकों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर देवनानी का आभार जताया। इस मौके ,पार्षद मनोज मामनानी, शिव रेजीडेन्सी के अघ्यक्ष अनुपम अग्रवाल ,सत्येन्द्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र शर्मा , रमेश जी सैनी भरत कुमार, अनुपम गोयल धनराज चैधरी, कैलाश तिवारी, लक्ष्मण भवानी, पूनम चन्द, मन्जू शर्मा, खगेश नारायण गौड आदि मौजूद रहे।
