प्रदेश में न्याय की बात करना भी अब गुनाह -देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 13 अप्रेल। करौली के दंगे में पीडित लोगों से मिलने के लिए निकाली गई न्याय यात्रा को पुलिस द्वारा बीच रास्ते में रोकने और भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पर भाजपा नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
देवनानी ने कहा कि प्रदेश में आज न्याय की बात करना भी गुनाह है। निरंकुश कांग्रेस सरकार न्याय की बात करने वाले लोकतांत्रिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं को दबाने में आमादा है। तुष्टिकरण की इस कुनीति से प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है।
देवनानी ने कहा कि गत सवा तीन साल में प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता और कानून का जमकर दुरूपयोग किया है। तुष्टीकरण की कुनीति के चलते दंगाकारियों में सरकार को लेकर कोई डर नहीं है। प्रदेश में हिन्दुओं पर एक के बाद एक जानलेवा हमला हो रहे है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई एवं निर्दोष पीडितों को न्याय दिलाने की बात करने वाले लोकतांत्रिक संगठन और कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढहाये जा रहे हैं। करौली दंगा, दंगाइयों को सरकार का प्रश्य और लोकतांत्रिक संगठन के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तो केवल एक उदाहरण मात्र है।
देवनानी ने कहा कि आज करौली में न्याय यात्रा को रोकना और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया सहित सैंकडों भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना दर्शाता है कि कांग्रेस प्रदेश में तानाशाही रवैया अपना चुकी है। यह राज्य का ही दुर्भाग्य है कि कांग्रेस की तुष्टीकरण के चलते दंगों के दोषी आरोपी खुले घूम रहे हैं और निर्दोष पीडितों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। करौली में अल्पसंख्यको द्वारा शौभायात्रा पर भयंकर पत्थर बरसाये गए। हिन्दुओं पर जानलेवा हमला हुआ जिस पर सरकार चुप है। ‘अल्टा चोर कोतवाल को डाटे’ वाली कहावत सरकार पर सौ प्रतिशत फिट बैठ रही है। पत्थरबाजों को गिरफ्तार करने की बजाए सरकार उल्टे निर्दोष शौभायात्रियों को धमका रही है। देवनानी ने कहा कि सरकार के तुष्टीकरण से प्रदेश में न केवल विधर्मियों के हौसले बुलंद है बल्कि कई अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों से हिन्दू पलायन को मजबूर हैं। देवनानी ने करौली के दंगे की न्यायायिक जांच कराने, दोषियों को गिरफ्तार करने एवं पीडितों को मुआवजा देने की मांग की है।

error: Content is protected !!