ब्राह्मी महिला मंडल अजमेर द्वारा भक्ति रस से पूरित पंचदिवसीय भव्य आयोजन

भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महामहोत्सव के पावन अवसर पर ब्राह्मी
महिला मंडल अजमेर द्वारा भक्ति रस से पूरित पंचदिवसीय भव्य आयोजन किये
गये

अजमेर 15 अपै्रल 2022 – दिगम्बर जैसवाल जैन समाज केसरगंज का सेवाभावी
‘ब्राह्मी महिला मंडल’ द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक
महामहोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति, श्रद्धा से सराबोर पंचदिवसीय
भव्यातिभव्य अद्वितीय व अद्भुत आयोजन आयोजित किया गया।
मंडल द्वारा दिनांक 10 अप्रैल से 14 अप्रैल 2022 तक प्रतिदिन भक्ति
संध्या का आयोजन ‘जैन भवन’ जैसवाल जैन धर्मशाला केसरगंज मे रखा गया। ‘जैन
भवन’ को राजा सिद्धार्थ के राजमहल जैसा सजाया गया एवं भक्ति संध्या मे
प्रत्येक दिवस संगीतमय भजनो के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम रखे गये।
इसी क्रम में दिनांक 10 अप्रैल 2022 को भक्ति संध्या व छत्र सजाओ
प्रतियोगिता, 11 अप्रैल 2022 को आरती सजाओ प्रतियोगिता, 12 अप्रैल 2022
पालना सजाओ प्रतियोगिता व 13 अप्रैल 2022 मेंहदी रस्म व सामूहिक भक्ति
नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे समाज की महिलाओ ने बढ़ चढ़कर उत्साह
से भाग लिया। महिला मंडल द्वारा समस्त प्रतियोगियो को आकर्षित पुरस्कारो
से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रमो की श्रृखंला मे भक्ति संध्या के अंतर्गत तीर्थंकर वर्द्धमान
का गर्भ कल्याणक व माता त्रिशला के सोलह स्वप्नों को भक्ति नृत्य के
माध्यम से दर्शाया गया जो अद्भुत था। मंडल द्वारा महाराजा सिद्धार्थ व
माता त्रिशला के साथ तीर्थंकर बालक वर्द्धमान की नगर मे भव्य शोभायात्रा
निकाली जिसने दर्शकों का मन मोह लिया, यात्रा मे महाराजा सिद्धार्थ ने
प्रजा को दोनो हाथों से भर भर कर भेंट दी, स्वर्ण व रजत आभूषण प्रदान
किया, ये दृश्य अजमेर के इतिहास मे प्रथमबार देखने को मिला।
दिनांक 14 अप्रैल 2022 भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महामहोत्सव
दिवस प्रातरूकाल 5.00 बजे से महाराजा सिद्धार्थ के राज दरबार मे माता
त्रिशला व महाराजा सिद्धार्थ की उपस्थिति मे जन्म के मंगल बधाई गीत,
भक्ति नृत्य का आयोजन मंदिर मे हुआ। समाज की नववधु व नवविवाहित
सुपुत्रियों ने तीर्थंकर की माता त्रिशला बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
श्रीजी की भव्य शोभायात्रा मे मंडल द्वारा अति सुंदर व मनमोहक झाँकी सजाई
गयी जिसका विषय था- सम्पूर्ण भारत वर्ष मे भू-गर्भ से प्रगटित
महाअतिशयकारी दिगम्बर जिन प्रतिमा।
सकल दिगम्बर जैन समाज अजमेर ने झांकी की सराहना की एवं भारतीय संस्कृति
मे जैन धर्म की प्राचीनता से साक्षात्कार हुए।
शोभायात्रा के अंतर्गत ब्राह्मी महिला मंडल अजमेर ने अपनी पारंपरिक पोशाक
लहंगा ओढनी पहनकर पंक्तिबध चलते हुए श्रीजी के चित्र के साथ दोनो हाथों
मे स्वर्णमयी चंवर ढुराते हुए भव्य शोभायात्रा मे चार चाँद लगा दिये जो
आकर्षक का केन्द्र थे। इन्द्रो द्वारा प्रभु पर चौसठ चंवर ढुराये जाने
वाली दृश्य को साक्षात प्रस्तुत किया।
भगवान के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर द्वय वर्ष कोविड-19 के कारण आयोजन
नही होने पर इस वर्ष सम्पूर्ण समाज मे जोश उमंग व उत्साह अत्यधिक था।
मंडल के सम्पूर्ण आयोजन की समाज बंधुओं माता व बहनों ने सराहना व तारीफ
की एवं कार्यक्रम का हिस्सा बने।
राखी जैन
अध्यक्ष
मो. 9001764229

error: Content is protected !!