164 मरीजों की जांच कर 88 का किया ऑपरेशन हेतु चयन

केकडी 17 अप्रैल(पवन राठी)। लायंस क्लब केकडी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रदीप कुमार लोढ़ा, विशिष्ट अतिथी डॉक्टर लायन बृजेश गुप्ता , विशिष्ट अतिथि लायन दिनेश गर्ग, अध्यक्ष लायन एस एन न्याति द्वारा गणेश जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया ।
मुख्य अतिथि भामाशाह प्रदीप कुमार लोढ़ा ने कहा कि नेत्र ज्योति का ऑपरेशन कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, बिना आंखों के जीवन अधूरा है उन्होंने लायन्स क्लब केकडी द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की । अध्यक्ष लायंस क्लब केकड़ी लायन एस एन न्याति ने कहा कि आंख ह तो जहान ह, बिना आंख बेजान ह, उन्होंने कहा की एक ऑपरेशन शिविर लगाना मंदिर निर्माण के बराबर ह । विशिष्ट अतिथि लायन डॉक्टर बृजेश गुप्ता व लायन दिनेश गर्ग ने भी ऑपरेशन योग्य व्यक्तियों को पूरी नेत्र ज्योति मिलने की कामना की ।
डीडी नेत्र चिकित्सालय कोटा के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर निकिता द्वारा 164 मरीजों की जांच कर 88 मरीजों का चयन किया गया व जिनका ऑपरेशन कोटा में 18 अप्रैल को होगा । उपाध्यक्ष लायन राकेश जैन ने बताया कि ऑपरेशन योग्य मरीजों की आवास भोजन व्यवस्था निशुल्क की जाएगी । निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर में लॉयन विनय पांड्या, जगदीश फतेहपुरिया , लायन दिनेश गोठारवाल, लायन पुरुषोत्तम गर्ग, लायन आशाराम जांगिड़, डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा की नेत्र विशेषज्ञ अपने स्टाफ के साथ अनिल सुमन , प्रवीण महावर , लोकेश शर्मा ,प्रदीप शर्मा, गिरीराज मीणा,नरेंद्र लोधा, मनोज मेघवाल ,दुर्गेश ,अध्यापक कैलाश जैन ,सुखलाल,आकाश वैष्णव,रामप्रसाद वैष्णव,देवा गुर्जर आदि ने सराहनीय सहयोग दिया ।

error: Content is protected !!