केकड़ी 19 अप्रैल 【पवन राठी】भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा तथा
महामंत्री सांसद दिया कुमारी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश कंवर राठौर के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा केकड़ी शहर मंडल के तत्वावधान में आज सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत माली मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालिकाओ का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया तथा आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को बिस्किट व टॉफियां वितरित की गई ।इस मौके पर उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही राष्ट्रीय योजनाओं के बारे में बताया गया तथा कोविड- काल से लेकर वर्तमान समय तक केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को किये जा रहे निशुल्क राशन वितरण के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,महामंत्री कमल सांखला, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला मंत्री दमयंती जोशी महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी महामंत्री सीमा जेतवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी पार्षद मनोज कुमावत व के सी चौधरी,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी,
एस सी मोर्चा जिला धनराज नायक, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राम आचार्य,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
