देवनानी ने कोर्ट परिसर का लिया जायजा

– विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से कोर्ट परिसर में लगाये दस कूलर का किया निरीक्षण

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 20 अप्रैल। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने बुधवार को सेशन कोर्ट परिसर का जायजा लिया। वर्ष 2019 में उन्होंने कोर्ट परिसर में दस कूलर लगाने के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से धन दिया था। इनमें से दो कूलर बंद पाए गए। एक कूलर पानी का कनेक्शन काट देने के कारण बंद मिला। इस पर देवनानी ने पीएचईडी अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कनेक्शन जुड़वाया। दूसरा कूलर मेंटीनेंस नहीं होने के कारण बंद मिला। इस पर उन्होंने जिला व सत्र न्यायाधीश से आग्रह किया है कि बंद कूलरों को ठीक करवाने की व्यवस्था कराएं। यदि इसके लिए सहयोग की जरूरत हो, तो उन्हें बताएं। उन्होंने कहा कि कूलर चालू होने से ना केवल वकीलों, बल्कि मुवक्किलरें व गवाहों को भी गर्मी से राहत मिलेगी। देवनानी के साथ पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़, सचिव संजय गुर्जर, अनिल शर्मा, आनंद सागर, दीपक शर्मा, अशोक अग्रवाल आदि भी थे।

error: Content is protected !!