भाजपा हिन्दुत्व के नाम पर आम जनता को गुमराह कर रही है – कांग्रेस

अजमेर ! पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान सचिव सागर मीणा डॉ संजय पुरोहित ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व के नाम पर आम जनता को गुमराह कर रही है! कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के बाद उत्तर प्रदेश सरका भी शोभा यात्रा एवं धार्मिक यात्राओं पर रोक लगा दी है जबकि राजस्थान में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने यात्रा एवं धार्मिक यात्रा पर रोक लगाई थी तब भाजपा ने कांग्रेस की सरकार को हिंदू विरोधी सरकार बताते हुए आदेश के विरोध में जमकर धरना एवं प्रदर्शन किए थे अब मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में धार्मिक शोभा यात्रा पर रोक पर मौन क्यों है !उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस एवं राजस्थान सरकार की छवि खराब कर आम जनता को गुमराह कर रही है। अब मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने रोक लगाई तो टिप्पणी क्यों नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुसंख्यक एवं अल्पसंख्यक के बीच में दूरी बढ़ा रही है एवं महंगाई बेरोजगारी और भुखमरी से आम जनता का ध्यान भटका रही है ! उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाय युवाओ को धार्मिक उत्पाती एवं उन्मादी बना रही हैं। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है।

error: Content is protected !!