60 लाख रूपए की लागत से विकास कार्यों का देवनानी ने किया शुभारंभ

-देवनानी ने कहा, उत्तर विधानसभा क्षेत्र विकास में निरंतर बढ़ रहा है आगे, चहुंमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं
-विकास कार्यों के लिए मिलने वाला सारा जनता को ही किया जा रहा है समर्पित, इसी कारण जनता का हमेशा मिलता है सहयोग व समर्थन
– रामदेव मंदिर के सामने, मेयो सरक्यूलर रोड, राधेश्याम के मकान के पास से रविन्द्र सिंह के मकान तक एवं गोपाल शर्मा के मकान के आगे तक, बैरवा बस्ती में होगा सडकों व नालियों का होगा कायाकल्प
अजमेर, 20 अप्रैल। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र विकास में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
देवनानी ने बुधवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर विभिन्न करीब 60 लाख रूपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों के शुभारंभ समारोहों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, उनका असली ध्येय यही है कि इस क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कार्य हो जाएं और जनता को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े़। उन्होंने कहा कि वे विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि और मुख्यमंत्री बजट घोषणा की सारा पैसा विकास कार्यों के जरिए जनता को समर्पित करते हैं, यही कारण है कि उन्हें जनता का भी हर बार भरपूर सहयोग व समर्थन मिलता है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि वे उनके हर दुखः -सुख में साथ निभाने के लिये हमेशा तत्पर हैं। जनता किसी भी कार्य के लिए उनके पास आती है, तो सबसे पहले उनका समाधान करते हैं।
देवनानी ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अनेक स्थानों, मार्गों व चैराहों पर नई सड़कें बनवाई गई हैं और बनवाई जा रही हैं। इससे टूटी-फूटी सड़कों और गड्ढों से जनता को राहत मिलेगी और साथ ही दुर्घटनाओं की आशंकाएं भी नणण्य रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में पानी भर जाने से गड्ढे नजर नहीं आने के कारण अनेक दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते थे। इसी तरह गंदा पानी सड़कों पर नहीं फैले, इसके लिए नालों व नालियों के साथ क्राॅस का निर्माण भी कराया जा रहा है।
देवनानी ने वार्ड 74 में करीब पांच लाख रूपए की लागत से रामदेव मंदिर के सामने सड़़क के दोनांे तरफ नाली एवं क्राॅस का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर पार्षद रूबी जैन, दयालराम सवासिया,विजय कुमार मिश्रा, आदित्य जैन, अशोक शर्मा, मुकेश सवासिया,शंकर सिंह रावत,रोहित आदि मौजूद रहे। देवनानी ने करीब 44 लाख रूपए की लागत से मेयो सरक्यूलर रोड़ (बस स्टैंड से सीआरपी.एफ ब्रिज) तक करीब एक किमी. सड़क निर्माण कार्य, वार्ड 72 में करीब चार लाख रूपए की लागत से राधेश्याम के मकान के पास से रविन्द्र सिंह के मकान तक एवं गोपाल शर्मा के मकान के आगे तक सड़क निर्माण और करीब पांच लाख रूपए की लागत से वार्ड दो में बैरवा बस्ती में नौरत रावत के घर से सी ब्लाॅक तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन विभिन्न निर्माण कार्यो के शुभारम्भ के मौकों पर सीताराम शर्मा, पार्षद डिम्पल शर्मा, जे. के.शर्मा,पार्षद मनोज मामनानी,देवेन्द्र सिंह शेखावत,रविन्द्र चैहान,रचित कच्छावा,कुलदीप गहलोत,गोपाल शर्मा,श्री राजेश शर्मा,अनिल पारीक,भरत मेघवाल,खगेश नारायण गौड,अंकित वाल्मिकी,सुनिल सिंह राजावत,पुनम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!