अजमेर विद्युत निगम श्रमिक संघ जिला अजमेर के कर्मचारी दिनांक 6 मई शुक्रवार को जयपुर रैली में लेंगे भाग

आज दिनांक 1 मई 2022 – हाथी भाटा पावर हाउस भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जिला अजमेर की एक अति आवश्यक बैठक रखी गई जिसका मुख्य एजेंडा भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के आह्वान पर 6 मई शुक्रवार को जयपुर में प्रस्तावित रैली में अजमेर जिले से विद्युत कर्मचारी भाग लेंगे ।
यह जानकारी देते हुए विनीत कुमार जैन संयुक्त महामंत्री ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के आव्हान पर दिनांक 6 मई को जयपुर में एक विशाल आक्रोश रैली प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। इसी कड़ी में आज अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जिला अजमेर की एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें 6 मई को आक्रोश रैली में भाग लेने की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें अजमेर जिले से 150 कर्मचारी जयपुर रैली में भाग लेंगे। रेली की विद्युत विभाग के मुख्य मांगो में पुरानी पेंशन योजना लागू करना, निजीकरण ठेका प्रथा बंद करना आदि मुख्य मांगो को लेकर आक्रोश रैली प्रदर्शन किया जाएगा।
आज की बैठक में धर्मु पारवानी संभाग संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ राजस्थान, विनीत कुमार जैन डिस्कॉम संयुक्त महामंत्री, राजेश सेन कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष, डूंगर सिंह जिला महामंत्री, राजेंद्र कुमार शर्मा डिस्कॉम कार्यकारिणी सदस्य, पंकज जांगिड़ जिला संयुक्त महामंत्री, राजेंद्र मीणा, जयंत मदनानी, करण सिंह, कमल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विनीत कुमार जैन
डिस्कॉम संयुक्त महामंत्री
मो. 9414281335

error: Content is protected !!