दृष्टिबाधित बालिकाओं के मध्य सेवा करके आत्म संतुष्टि का अहसास

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा लाडलीघर में सेवाकार्य
==========================
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से शास्त्री नगर स्थित नेत्रहीन बालिकाओं का आवासीय विद्यालय लाडलीघर की इक्कीस दिव्याग्नाओ के लिए स्पेशल टी शर्ट जिस पर संस्था का नाम अंकित कराया गया है गौ रक्षक राष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंद जी महाराज के मुख्य आथित्य में एवम क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में प्रदान की गई साथ ही सभी स्पेशल बालिकाओं के लिए फल भेंट करते हुए आइसक्रीम खिलाई गई
लाडली घर के संस्थापक
राष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंद जी महाराज ने बताया कि क्लब द्वारा दी गई टी शर्ट की सेवा बालिकाओं के खेल कूद का ड्रेस कोड है जिसे पहनकर जाएगी व प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि सामाजिक सरोकार के अंतर्गत क्लब द्वारा सदस्यो,समाजसेवियों,भामाशाहों आदि का सहयोग लेते हुए जीवदया के अलावा जरूरतमंद,असहाय,
विकलांग व अन्य को नियमित सेवा देकर राहत प्रदान कराई जा रही है इसी कड़ी में आज लडलीघर की इक्कीस दृष्टि हीन बालिकाओं के मध्य क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी,लायन मधु पाटनी,लायन मुकेश ठाडा एवम श्रीमती शशि पाटनी आदि ने जाकर बालिकाओं की कुशल क्षेम पूछते हुए सेवाकार्य को संपादित किया
इससे पूर्व राष्ट्रीय संत श्री कृष्णानंद जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुए लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यो की प्रसंशा की

लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव

error: Content is protected !!