गांधी जी के सत्य शांति अहिंसा के संदेश को लेकर निकाली जा रही है गौरव यात्रा – रघु शर्मा

अजमेर ! गुजरात कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ रघु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल द्वारा गांधी जी के सत्य शांति एवं अहिंसा के संदेश को लेकर आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है ! डॉ रघु शर्मा आज कांग्रेस सेवा दल की आजादी की गौरव यात्रा कि अजमेर जिले के सीमा पर अगवानी करने के बाद अजमेर सर्किट हाउस में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल द्वारा आजादी की गौरव यात्रा गांधी जी के जन्म स्थान साबरमती से प्रारंभ होकर निर्वाण स्थल राजघाट तक जाएगी।
उन्होंने कहा कि देश की गंगा जमुनी तहज़ीब ख़तरे में हैं । वर्तमान की भाजपा सरकार देश के संविधान को तहस-नहस कर लोकतंत्र को ख़त्म करने पर आमादा हैं
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के आव्हान पर लोकतंत्र और संविधान को बचाने का संदेश देने के लिए आजादी गौरव यात्रा निकाली जा रही है आजादी की गौरव यात्रा निकलने की इसलिए आवश्यकता पड़ी, क्योंकि आज देश का संविधान और गणतंत्र खतरे में है।” देश में माहौल तनावपूर्ण है, लोकतंत्र व संविधान खतरे में हैं।

इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने कहा कि‘देश में माहौल तनावपूर्ण है, शांति, सद्भाव, प्यार, मोहब्बत का माहौल नहीं हैी देश में नफरत एवं वैमनस्यता फैलाई जा रही हैं।
राठौड़ ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो ताकतें सत्ता में काबिज हो चुकी हैं वो सांप्रदायिक ताकते हैं, फासिसी ताकते हैं, उनका कोई लोकतंत्र में यकीन नहीं है। बीजेपी धर्म के नाम पर देश को बाँटने की साज़िश रच रही है। अंग्रेज़ों के खिलाफ जो आज़ादी की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी और आज़ादी हासिल की, आज देश में लोकतंत्र खतरे में है, देश का संविधान खतरे में है और देश खतरे में है… यह हालात बन गये हैं…। ऐसे हालात में यह हम सब की जिम्मेदारी है और देशवासियों का कर्त्तव्य बनता है कि इन ताकतों को पहचानें।
उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र में अपनी बात सभी को कहने का अधिकार है, अगर हम किसी बात से असहमत हैं तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सुनवाई होनी चाहिए।
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजस्थान सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों की सिंचाई एवं पेयजल की व्यवस्था के लिए बनाई गई पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर रही है और राजस्थान के सभी 25 भाजपा सांसद मौन है।

इस अवसर पर राजस्थान के कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती डॉ राजकुमार जयपाल कुलदीप कपूर शिव कुमार बंसल दीपक साहनी प्रदीप अग्रवाल लक्ष्मी हिंगोरानी हितेश्वर देवी लक्ष्मी बुन्देल अंकुर त्यागी विपिन बैसिल अजय शर्मा कमल वर्मा सुमित मित्तल आदि उपस्थित थे।

आजादी की गौरव यात्रा का अजमेर जिले की सीमा पर भव्य स्वागत
अजमेर! कांग्रेस सेवा दल द्वारा निकाली जा रही आजादी की गौरव यात्रा का आज सुबह अजमेर जिले की सीमा पर रावत माला पर भव्य स्वागत किया गया !
आजादी की गौरव यात्रा का रावत माला में अजमेर जिला प्रभारी मंत्री एवं राजस्थान सरकार के जन संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह मालवीय गुजरात कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ गौरव यात्रा के अजमेर प्रभारी राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष राज्य मंत्री मुमताज मसीह राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने अगवानी की। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमसिंह शेखावत राष्ट्रीय महासचिव मधु दुरंग भीम के विधायक सुदर्शन रावत ने गौरव यात्रा का झंडा डॉ रघु शर्मा को सोपा!
इस अवसर पर अजमेर देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ पारस पंच अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल नोरत गुर्जर कमल वर्मा अजय शर्मा अजमेर देहात कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी शहर अध्यक्ष देशराज मेहरा महिला सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष द्रोपदी कोली व्साक अध्यक्ष विजय नागोरा हेमंत जोधा महेंद्र लोडियाना विरेन्दिर रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर आयोजित विशाल आम सभा में कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि देश में फिरकाफरस्ती ताकत वैमनस्यता एवं नफरत का माहौल पैदा कर रही है हमारी गौरव यात्रा देश में सांप्रदायिक सद्भावना एवं सौहार्द का संदेश दे रही है।

error: Content is protected !!