सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की ओर से 4 वर्ष पूर्व नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्थित कांजी हाउस में रहने वाली गौ माता के हरे चारे की व्यवस्था के लिए शुरू हुई मुहिम गौसारथी में अपनी लगातार सेवाऐं देने वाले पंचशील नगर अजमेर निवासी नौरत बंसल को सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता द्वारा गौ सारथी मुहिम का संयोजक नियुक्त किया गया।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया कि नौरत बंसल द्वारा मुहिम के प्रारम्भ से आज तक लगातार गौवंश के लिए किये जाने वाले विभिन्न सेवाकार्यों के अलावा 2020 और 2021 में लगे लॉक डाउन में भी गौ माता सहित पक्षियों के दाने पानी की व्यवस्था को पूरी जिम्मेदारी के साथ संभाली थी। साथ ही सारथी संस्था द्वारा कांजी हाउस में कबूतरों के लिए बनवायी जा रही कबुतशाला की भी जिम्मेदारी नौरत बंसल के पास ही रहेगी। संस्था द्वारा संस्था सभी सेवा कार्यों में भी अपनी पूर्ण सभागितया निभाई जाती रही है इन्ही को देखते हुए और इस मुहीम को सुचारु रूप से चलने के लिए नोरत बंसल को इस मुहिम का संयोजक नियुक्त किया गया है।
मनीष गोयल 9928086468
अध्यक्ष सारथी आपके साथ
समाज सेवा संस्था अजमेर।