आज दिनांक 05 मई 2022 – देश के महान शहीदों की द्वारा देश आजादी के योगदान को आज की युवा पीढ़ी व जन-जन तक पहुंचाने हेतु सेवादल द्वारा गुजरात साबरमती गांधी आश्रम से निकाली जा रही पदयात्रा आज अजमेर पहुंचेगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री द्रौपदी कोली ने बताया सेवादल के आजादी की गौरव यात्रा दिनांक 06 मई 2022 शुक्रवार को प्रातः 8ः00 बजे अजमेर में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा शहर की सीमा पर पद यात्रियों का अभिनंदन व भव्य स्वागत किया जाएगा जिसमें उन्हें शॉल एवं मोतियों की माला भेंट की जाएगी। तत्पश्चात उन्हें फल, जूस इत्यादि देकर अल्पाहार कराया जाएगा तत्पश्चात महिला कार्यकर्ता पद यात्रियों के साथ पदयात्रा में भाग लेंगी।
द्रौपदी कोली ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी व अग्रिम संगठनों, एनएसआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के पार्षद साथियों द्वारा भी स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। सेवादल महिला विंग द्वारा तोषनीवाल फैक्ट्री के सामने 9 नंबर से कॉन्वेंट स्कूल के सामने इन स्थानों पर पद यात्रियों का फूल वर्षा कर स्वागत किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी लाजवंती लता डाबरा, सरोज गहलोत, गायत्री, श्रीमती फिरोजा, धीरज बुंदेल, पुष्पा टेलर, श्रीमती ममता, पूर्णिमा बुंदेल, श्रीमती कांता व श्रीमती सुनीता इत्यादि को दी गई है।
द्रोपदी कोली
कार्यकारी अध्यक्ष
9351329069