सांसद किरोडीलाल मीणा को जबरन उदयपुर से बाहर निकालने की घटना पर देवनानी का पलटवार।
-देवनानी ने कहा-संविधान और लोकतंत्र रक्षा का होहल्ला करने वाली कांग्रेस खुद गला घोटने का आमादा।
-अब चूप नहीं बैठेगी भाजपा, सडक से सदन तक उठाएंगे आवाज।
राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीणा को उदयपुर पुलिस द्वारा जबरन उदयपुर से बाहर ले जाने की घटना की भाजपा नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने घोर निंदा की है। कांग्रेस सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए देवनानी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र रक्षा की दुहाई देने वाली कांग्रेस खुद दोनों का गला घोटने को आमादा है। प्रदेश में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि लोकतंत्र के रक्षक जनप्रतिधियों को जबरन धक्का मारकर उदयपुर से बाहर निकाला जाता है। अपराधियों से प्रेस और जनप्रतिनिधियों से गहलोत सरकार को कैसा भय? हिम्मत हो तो मुख्यमंत्री गहलोत जवाब दें।
देवनानी ने कहा कि राज्यसभा सांसद किरोडीलाल मीणा कार्यकर्ता की मौत, आदिवासी मानव तस्करी, महिलाओं की खरीद फरोख्त, धर्मांतरण इत्यादि दर्जनों विषयों पर संवेदना प्रकट करने हेतु उदयपुर गए। गहलोत सरकार को यह भी रास नहीं आया। उन्होंने पुलिस का दुरूपयोग करते हुए मीणा को उदयपुर में नहीं ठहरने दिया गया और जबरन उदयपुर से बाहर निकालने का दुस्साहस किया गया। लोकतंत्र और संविधान रक्षा की थोथी बात करने वाले कांग्रेस सरकार स्वयं लोकतंत्र और संविधान के नियमों की धज्जियां उडाते दिखे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से सवा 3 साल से त्रस्त है। बलात्कार, हत्याएं, दुष्कर्म इत्यादि घटनाएं चरम पर है। मुस्लिम तुष्टिकरण का बोलबाला सिरचढकर बोल रहा है। शोभायात्रओं पर पत्थर फेंकने वाले अपराधी निर्भय सडकों पर घूम रहें है जबकि पीडित गिरफ्तार किये जा रहे हैं। बोलने की आजादी की बात करने वाली कांग्रेस सरकार स्वयं जनहित के मुद्धों को उठाने वाले विपक्षीे नेताओं पर अघोषित प्रतिबंध लगा रखा है। यह सब बाते उदयपुर में चल रहे चिंतिन शिविर में पधारे कांग्रेसी के आकाओं को मालूम नहीं पड जाए इसके लिए गहलोत और कांग्रेस सरकार इस प्रकार के प्रपंच रच रही हैै लेकिन कांग्रेस का पाप का घडा अब फूट चुका है। अब भाजपा और जनता दोनों चूप नहीं बैठेगी। कांग्रेस सरकार की जन विरोधी कारनामों का सडक से सदन तक भाजपा उठाएंगे।