संघ देश को जोडता है, कांग्रेस का विश्वास तोडने में: देेवनानी

-राहुल गांधी द्वारा संघ और भाजपा को देश को बाॅटनेवाला बताने के बयान पर देवनानी का पलटवार।
-देश को तोडने वाली कांग्रेस द्वारा देश को जोडने की बात करना सरासर सफेद झूठ।
-खत्म होने के कगार पर खडी कांग्रेस कुछ भी कह ले, अब नहीं हो सकती जिंदा।

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 16 मई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा संघ और भाजपा को देश को बाॅटने वाला बताए जाने पर भाजपा नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। देवनानी ने कहा कि गत 75 सालों से देश को तोडनेवाली कांग्रेस आज अचानक देश को जोडने की बात करने लगी है। अपने कारनामों से खत्म हो चुकी कांग्रेस कुछ भी कहले अब जिंदा नहीं हो सकती है।
देवनानी ने कहा कि बेणेश्वर धाम की सभा में राहुल गांधी ने कांग्रेस को देश की जोडने में जबकि संघ और भाजपा को देश को बाॅटने में विश्वास रखने वाला बताया है जो सरासर सफेद झूठ है। संघ और भाजपा ने तो लोगों को जोडा है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब से गरीब व्यक्ति को विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जोडने का काम किया है जबकि साढे सात दशक से कांग्रेस देश को तोडने का काम कर रही है। कांग्रेस ही है जिसने साम्प्रदायिकता के नाम पर समाजों तक को बाॅटा है।
उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा को गाली देने से कांग्रेस कभी भी ऊपर नहीं आ सकती। कांग्रेस का चिंतन शिविर अपने उद्धेश्य में पूरी तरह से अफल है। राजस्थान में गत सवा तीन सालों में आग लगी पडी है। आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार, दुष्कर्म, हत्या इत्यादि की घटनाएं घटित हो रही है। भ्रष्टाचार की परते एक के बाद एक खुलती जा रही है। इतना होने के बाद भी राहुल गांधी को गहलोत सरकार के पाप दिखाई नहीं पड रहे। भले ही कांग्रेस को गहलोत सरकार के पाप नहीं दिखे लेकिन प्रदेश की जनता सरकार के काले कारनामों को एक टकटकी नजर से देख रही है जिसका हिसाब अगले विधानसभा चुनावों में करेगी। जनता ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का पूरा मन बना लिया है।

error: Content is protected !!