विभिन्न सेवा कार्यों सहित भावी कार्यक्रमों के बारे में लिए निर्णय
अजमेर 20 मई ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी की मीटिंग केसर रेस्टोरेंट, हरि भाऊ उपाध्याय नगर में संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल की अध्यक्षता व संरक्षक श्री कैलाशचन्द अग्रवाल के आतिथ्य में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।
संस्था अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ईश वन्दना व स्तुति प्रार्थना के साथ बैठक का शुभारम्भ किया गया इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने गत कार्यकारिणी की बैठक का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसका उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने पुष्टि व अनुमोदन किया। इसके बाद संस्था की सदस्य संख्या बढ़ाने पर विचार विमर्श कर वर्तमान में आजीवन सदस्यों सहित कुल 100 सदस्यों की संख्या को बढ़ाते हुए आजीवन के अतिरिक्त 100 सदस्य रखे जाने का निर्णय लिया गया। संस्था की सदस्यता के लिए प्राप्त 9 आवेदनो को स्वीकृति प्रदान की गयी।
संस्था के भावी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट के माध्यम से गौशाला में एक टेम्पू हरा चारा रिजका, कबूतरशाला में मक्की व ज्वारदाना, लाडलीघर आश्रम में अध्ययनरत दृष्टिबाधित बालिकाओं को एक समय भोजन, एक असहाय जरूरतमंद बालक के चिकित्सीय उपचार में सहयोग आदि सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया। संस्था के अन्य भावी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर इस माह के अंतिम सप्ताह में मासिक बैठक, अगस्त माह में संस्था सदस्यों की आमसभा, सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम तथा संस्था के वरिष्ठ सदस्यों (75 वर्ष से अधिक आयु) का अभिनंदन करने का निर्णय भी लिया गया।
सर्वसम्मति से संस्था की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 3 विशेष आमन्त्रित सदस्य बनाये जाने का निर्णय लिया गया जिसमें श्री राजेन्द्र अग्रवाल व श्री चाँदकरण अग्रवाल का मनोनयन किया गया एक सदस्य की नियुक्ति बाद में कई जायेगी।
इस अवसर पर संस्था संरक्षक श्री कैलाशचन्द अग्रवाल, अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सचिव सुनील सक्सेना व के जे ज्ञानी, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, ऑडिटर डॉ के जी गोयल, कार्यकारिणी सदस्य मुरारीलाल सिंह वर्मा, सत्यनारायण मंगल, एस के मित्तल व विनय गुप्ता तथा विशेष आमन्त्रित सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये व सुझाव दिए।
प्रवीण अग्रवाल
महासचिव
9530254798,8118831708