वार्ड 62 के निवासियों ने टाटा पावर वैशाली नगर कार्यालय का किया घेराव

अजमेर, नगर निगम अजमेर के वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल के नेतृत्व में वार्ड के निवासियों ने टाटा पावर कार्यालय पर विधुत संबंधी समस्याओं के समाधान नहीं होने एवं असमय बिजली कटौती के विरोध में जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया !
पार्षद तुनवाल ने बताया कि तेज गर्मी और बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर टाटा पावर के अधिकारी और कर्मचारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद समय पर उसका समाधान नहीं करने से वार्ड नंबर 62 के लोग परेशान हैं । विद्युत सप्लाई और मेन्टिनेस पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है और 62 वार्ड में असमय रोज बिजली बन्द की जा रही है । परेशान लोग इसकी शिकायत टाटा पावर कस्टमर केयर नम्बर करते हैं तो उनका फोन नहीं उठाया जाता है। यही नहीं विद्युत व्यवस्था को सुधारने के नाम पर कई घंटे बिजली को बन्द रखी जाती है।
पार्षद तुनवाल ने बताया कि वह स्वयं रात्रि के समय टाटा पावर के कर्मचारियो से कार्य खडे होकर करवाते है। टाटा पावर के कर्मचारियों को कार्य करना नहीं आता या फिर टाटा पावर के अधिकारी लापरवाही बरत रहे है।पावर कट की आड में क्षेत्र की बिजली घंटों तक बन्द रखी जाती है इसका दुष्परिणाम आम लोगों पर पड़ता है।
जब टाटा पावर विद्युत विभाग के अधिकारियो से चेम्बर से बाहर आकर वार्ता करने को पार्षद तुनवाल ने कहा तो टाटा पावर के सीओ मनोज दिगम्बर सालवी ने अपने अधीनस्थ अधिकारी को वार्ता के लिए भेजा। वार्डवासियो ने टाटा पावर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । अधीनस्थ अधिकारी ने चेम्बर में सीओ से मुलाकात करने को कहा ।
इस बात को लेकर पार्षद तुनवाल भड़क गए और उन्होंने सीओ के चेम्बर में जाकर दिव्यांग शिकायतकर्ता व्याख्याता महिला प्रो. मंजु शर्मा के बारे में जानकारी दी और कहा कि वह आपके चेंबर तक नहीं आ सकती ऐसे में आप स्वयं को उनकी शिकायत जाकर सुननी चाहिए ।
टाटा पावर के सीओ मनोज सालवी ने इस बात को गंभीरता से लिया और वे स्वयं चेम्बर से बाहर आकर महिला और अन्य से माफी माँगी और उनकी समस्या को सुना।
टाटा पावर के सीओ ने पार्षद तुनवाल को आश्वस्त किया कि आगे से किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी।टाटा पावर की लिमिट के दायरे में होने वाले कार्य तत्काल करा दिए जाएंगे।
इस मौके पर वार्ड 62 के क्षेत्र के प्रो. मंजु शर्मा,रूपचंद सोलंकी,कन्हैयालाल तुनवाल,जमुना देवी, राजेश ओझा, दीपक खोरवाल,भानु भाटी,कुशाल मेघवंशी,मोहित चौहान,भावेश महावर,रमेश ऊबाना,मयंक महावर,लव टॉक,नीरज,चिराग भाटी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

error: Content is protected !!