जनसुनवाई रहेगी स्थगित

दिनांक 23.05.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित कर आमजन/ग्रामीणजन को राहत पहुचाने हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। गौरतलब है कि जिला परिषद परिसर में दिनांक 24.05.2022 एवं 25.05.2022 को राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2021-22 अन्तर्गत दो दिवसीय काउन्सलिग का आयोजन किया जायेगा जिसमें 457 अभ्यर्थी उपस्थित होगें। जिला प्रमुख अजमेर द्वारा अभ्यर्थीयों की संख्या को देखते हुऐ एवं उपस्थित अभ्यर्थियो को सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्धेष्य से दिनांक 24.05.2022, मंगलवार को की जाने वाली जनसुनवाई एवं अन्य स्थाई समिति की बैठकों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। आगामी मंगलवार को जनसुनवाई एवं बैठक नियमित रहेगी।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!