भगवान शांतिनाथ जी का जन्म, तप, मोक्ष कल्याण मनाया

शांति नाथ जिनालय,सर्वोदय कॉलोनी में भगवान शांतिनाथ जी का जन्म,तप,मोक्ष कल्याण बड़ी धूमधाम से मनाया गया| सर्वप्रथम 108 कलशो से प्रभु जी के अभिषेक करे,उसके बाद शांति धारा करी गई|फिर महिलाओं द्वारा विधान के लिए मंगल कलश स्थापना करी गई|धार्मिक पाठशाला का शुभारंभ करा गया | महासमिति सर्वोदय कॉलोनी मंत्री रेणु पाटनी ने बताया की विधान विशाल भैया के सानिध्य में सम्पन हुआ|अंत में श्री नवीन जी,नीलिमा जी पाटनी परिवार द्वारा प्रभावना वितरित करी गई| कल पूर्व संध्या पर जैन समाज के प्रख्यात भजन गायक श्री विमल जी गंगवाल द्वारा एक शाम भगवान शांतिनाथ के नाम की भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति दी गई| मंत्री विनय जी गदिया ने सभी का आभार प्रकट करा|

error: Content is protected !!