अजमेर ! पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी के बयान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हॉर्स ट्रेडिंग के जनक है। की कड़ी शब्दों में निंदा की है ! डॉ जयपाल ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी हार्स ट्रेडिंग करने में माहिर है और देश में कई प्रदेशों में अल्पमत में होते हुए भी हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार बनाई है। पूर्व विधायक जयपाल ने तंज कसते हुए कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। राजस्थान में भाजपा के पास पर्याप्त वोट नहीं होने के बावजूद भाजपा समर्थित दूसरा उम्मीदवार खड़ा करना सीधा सीधा हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट है और कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी विजयी होंगे।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान सागर मीणा डॉ संजय पुरोहित हेमंत जोधा आदि ने बी भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि घर में नहीं चने का चुन भाजपा मांगे मोतीचूर! भाजपा विधायक देवनानी को कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले भारतीय जनता पार्टी के गिरेबान में झांक लेना चाहिए !