आजादी की गौरव यात्रा के समापन पर अजमेर से पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सेवादल की प्रतिज्ञा दिलाकर समापन किया

अजमेर 1 जून ( ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के नेतृत्व में 6 अप्रैल से साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से प्रारम्भ हुई आजादी की गौरव पद यात्रा लगभग 1275 किलोमीटर का सफर पूरा कर 1 जून बुधवार को सुबह महात्मा गांधी की समाधी स्थल राजघाट, नई दिल्ली पर समाप्त हुई। गौरव यात्रा के समापन कार्यक्रम में अजमेर सहित राजस्थान के कई जिलों से सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेवादल प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व में भाग लिया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि आजादी की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की और से सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के नेतृत्व में 6 अप्रैल को साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से प्रारम्भ हुई आजादी की गौरव यात्रा पदयात्रा के रूप में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली के विभिन स्थानों से होते हुए अम्बेडकर भवन, पहाड़गंज दिल्ली पहुंची थी जहां से 1 जून बुधवार को सुबह 6रू00 बजे अंबेडकर भवन से लगभग 5 किलोमीटर पदयात्रा कर राजघाट पहुंची जहां सभी सेवादल साथियों ने महात्मा गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की। आजादी गौरव यात्रा का समापन कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने उपस्थित सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सेवादल की प्रतिज्ञा दिलाकर किया उन्होंने पदयात्रा में भाग लेने वाले कुछ प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमसिंह शेखावत सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्षों ने गांधी जी के समाधी स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी व पदयात्रा के दौरान प्रमुख स्थानों से एकत्रित पवित्र जल व मिट्टी राजघाट पर स्थित वृक्षों में समर्पित की। इस अवसर पर राजस्थान सेवादल प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल, मास्टर श्याम शर्मा, ग्यारसीलाल, अजमेर शहर सेवादल अध्यक्ष एडवोकेट देशराज मेहरा, ओमप्रकाश ज़ैदिया व चेतन पंवार आदि भी मौजूद थे।
अजमेर से आजादी की गौरव यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने वाले सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से सेवादल प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारी महिला प्रदेश अध्यक्ष द्रोपदी कोली, पूर्व प्रदेश संगठक विजय नागौरा, अजमेर शहर सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, देहात सेवादल अध्यक्ष जयशंकर चौधरी, ओमप्रकाश ज़ैदिया, हरिप्रसाद जाटव, मुकेश सबलानिया, विवेक कड़वा, चेतन पंवार, पुनीत सांखला व दिनेश सांखला, सरोज गहलोत, पूनम बुन्देल, गायत्री, कान्ता सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

शैलेन्द्र अग्रवाल
प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल
9414280862,7891884488

error: Content is protected !!