सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2021

11 विषयों की मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी
शनिवार से दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति

अजमेर, 10 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 मई 2022 से 6 मई 2022 तक आयोजित सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2021 के विभिन्न विषयों में से (11) विषयों की मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी कर दी गयी हैं।
संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अनेस्थिसियोलॉजी (बी.एस), जनरल मेडिसिन (बी.एस), जनरल सर्जरी (बी.एस), आॅपथैलमोलाॅजी (बी.एस), ओर्थपेडिक्स (बी.एस), ऑटो-राइनो-लैरिंजोलॉजी (बी.एस), पेडियाट्रिक्स (बी.एस), साइकेट्री (बी.एस), रेडियोडायगनोसिस (बी.एस), स्किन एंड वी.डी (बी.एस), न्यूरोसर्जरी (एस.एस) की मॉडल उत्तर कुंजियाँ आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी हैं। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 11 जून से दिनांक 13 जून 2022 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। उक्त परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जावेगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी। आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज करा जा सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जावेंगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही प्रस्तुत करें। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 11 जून से 13 जून 2022 को रात्रि 12.00 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।

error: Content is protected !!