सामूहिक स्नान घर का उद्घाटन

अजमेर ! नगर निगम अजमेर वार्ड 62 में भोपों का बाड़ा सैंट एंसेल्म ग्राउंड के पास सामूहिक स्नान घर का उद्घाटन 90 वर्षीय जेठी बाई ने किया। नगर निगम अजमेर वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि वार्ड के विकास कार्यों की कड़ी में आज भामाशाह के सहयोग से लगभग तीन लाख रुपए की लागत से बने सामूहिक स्नानघर का उद्घाटन किया गया। सामूहिक स्नानघर में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध है ! इस अवसर पर रूपचंद्र सोलंकी,अरूण तुनवाल,रमेश मारोठिया,रूपचंद्र महावर,मदन बागड़ी,प्यारे लाल पंवार,हितेश टाक,कन्हैया लाल तुनवाल,विनोद गढ़वाल,चिराग भाटी एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!