खापरी में पाठशाला का उद्घाटन

आज दिनांक 20/06/2022 राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा ग्राम खापरी में (पाठशाला अ वैल्यू बेस्ड एजुकेशन स्कूल )परियोजना के अंतर्गत राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान, अजमेर के सहयोग से पाठशाला स्कूल का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में खापरी के सरपंच प्रतिनिधि श्रीमान ज्ञान सिंह रावत, वार्ड पंच श्री उगम सिंह रावत, समाज सेवी मुकेश जी चौहान, बालू सिंह, विक्रम सिंह, मदन सिंह, जयसिंह जी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन शर्मा, सुखदेव सिंह रावत, दिनेश,रविसिह आदि शामिल थे। सरपंच प्रतिनिधि श्रीमान ज्ञान सिंह रावत द्वारा रीबिन कटकर पाठशाला स्कूल उद्घाटन किया गया संस्था प्रतिनिधि द्वारा अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया साथ ही पाठशाला स्कूल में चयनित बालिकाओं का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अतिथिगण द्वारा सरस्वती माता को दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही कार्यक्रम में बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पाठशाला में बालिकाओं को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति के साथ जुड़े रहने की शिक्षा दी जाएगी व अपना भविष्य खुद बनाने व आगे बढ़ने के अवसर किस प्रकार प्राप्त किये जा सकते हैं।
पाठशाला स्कूल में ऐसी बालिकाओं का चयन किया जिसकी परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है जिनकी उम्र 10 साल से 18 साल बीच हो संस्था के कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा ने बताया की पाठशाला स्कूल में बालिकाओं को, कोशल विकास, उद्यमिता विकास, की शिक्षा दी जाएगी जिससे बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ सके संस्था द्वारा अब तक अलग अलग ग्रामीण क्षेत्र में 4 पाठशाला खोली जा चुकी है। संस्था का यह प्रयास बालिकाओं के उज्वल भविष्य को साकार बनाने में कारगर सिद्ध होगा । इस कार्यक्रम में संस्था प्रतिनिधि महेश, हंसराज, प्रिया शामिल थे

error: Content is protected !!