योग आंतरिक शक्ति का प्रकाश पुंज है

एक घंटे चले कार्यक्रम में अनेक आसन किये –प्रफुल्लित नजर आए कस्बे वासी
———————————————–
केकड़ी 21 जून (पवन राठी) 8 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पालिका रंग मंच पर उपखंड स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुवा।
योगाभ्यास कार्यक्रम में कस्बेवासियों ने बड़े उत्साह के साथ शिरकत की।इनमें अधिकारी कर्मचारी व्यवसायी छात्र राजनीतिज्ञ सभी वर्गों के कस्बेवासी सम्मिलित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू तहसीलदार राहुल पारीक विकास अधिकारी मधुसूदन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत अधिषासी अधिकारी बसंत कुमार सैनी सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा व अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर गांधी पार्क योग समिति शिक्षक जे पी सोनी का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया।
एक घंटे तक कस्बेवासियों ने योग व प्राणायाम के कई आसान जे पी सोनी कैलाश रान्टा विष्णु पारीक मनीष नामा व वंदना आलूडिया के नेतृत्व में किये।
इस अवसर पर वक्ताओं ने योग को शरीर का आंतरिक शक्ति पुंज बताते हुए कहा कि योग से शरीर को शक्ति प्राप्त होती है जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है।योग से विश्व बंधुत्व की भावना का विकास होता है।प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में ही अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग को मान्यता मिली जो विश्व पटल पर एक नया आयाम है।
कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जोशी द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!