भा ज पा कार्य कर्ताओ ने किया सामुहिक योगाभ्यास

केकडी 21 जून(पवन राठी)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा शहर मण्डल केकड़ी द्वारा अजमेर रोड संतोष नगर में स्थित मसलमेनिया जिम पर योग दिवस मनाया तथा इस अवसर पर प्रशिक्षित योग शिक्षक कन्हैया लाल प्रजापत ने सामूहिक योगाभ्यास करवाया।
कार्यक्रम के पश्चात योग शिक्षक कन्हैया लाल प्रजापत ने योग करने से होने वाले फायदे के बारे में बताया तथा निरंतर व नियमित योग करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है तथा मन मस्तिष्क शांत रहते हैं योग करना मानव जीवन के लिए बहुत ही गुणकारी है।
इस अवसर पर योग कार्यक्रम जिला सह संयोजक राजेंद्र विनायका, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, अजमेर जिला देहात उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में संयोजक विनोद गोठरवाल,एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक रोहित जांगिड़ ,एससी मोर्चा महामन्त्री संजय बेनीवाल,विश्व हिंदू परिषद के चन्द्र प्रकाश विजय,भेरूलाल साहू ,अनिल चौधरी, राहुल चंचलानी,अशोक चौधरी, घनश्याम,हरिओम सिंह,दिलदार गुरु,सूर्य प्रताप सिंह, बृजेश टाक, अमितेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।भाजपा शहर मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने बताया कि इसके
साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृष्णा नगर में भी शक्ति केन्द्र पर योगाभ्यास कार्यक्रम किया व सामूहिक योगाभ्यास तथा अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यकर्मो में भी शिरकत की।

error: Content is protected !!