अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने धरना दे सौंपा ज्ञापन

केकड़ी 27 जून (पवन राठी)प्रदेश कांग्रेसी नेतृत्व द्वारा जारी आदेशो की पालना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में दोपहर एक बजे तक धरना देकर इस योजना का विरोध जताया उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर योजना को तत्तकाल वापस लेने बाबत ज्ञापन सौंपा।
धरने के लिए नियुक्त प्रभारी अजय सिंह ने अपने संबोधन में विस्तार से इस योजना के दुष्परिणामो पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू समाज सेवी ओम प्रकाश तेली नवल किशोर पारीक हेमंत जैन मोहम्मद सैईद नकवी रतन पंवार भावेश जैन मोड़ सिंह राणावत सहित सेवादल एन एस यू आई और कांग्रेस के सेंकडो कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!