आर्य समाज ने किया वृष्टि यज्ञ

केकडी 3 जून(पवन राठी) आर्य समाज केकड़ी द्वारा अच्छी बरसात की कामना को लेकर किया जा रहा है वृष्टि यज्ञ।
आर्य वीर दल अधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्य समाज द्वारा अच्छी बरसात की कामना को लेकर वृष्टि यज्ञ किया जा रहा है। जिसमें विशेष वैदिक मंत्रों द्वारा अच्छी बरसात की कामना को लेकर यज्ञ किया जा रहा है। आर्य समाज प्रधान रतन पंवार ने बताया कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और उन्नत कृषि पर ही देश की सम्पन्नता निर्भर है कृषि के लिए अच्छी बरसात का होना आवश्यक है इसे लेकर आर्य समाज द्वारा वृष्टि यज्ञ किया जा रहा है जिसमें विभिन्न वृक्षों की समिधाओं, मिष्ठान व जड़ी बूटियों से बनी सामग्री की अग्निदेव को अग्निहोत्र के द्वारा विशेष वैदिक मंत्रों द्वारा आहुतियां दी जाती है। वृष्टि यज्ञ अग्निहोत्र कार्यक्रम में यज्ञ के ब्रम्हा यज्ञमुनि, पूर्व प्रधान छोटू लाल कुमावत, मूलचंद महावर, वीर सिंह आलूदिया, फूलचंद नागोरिया, अशोक जेतवाल, गोपाल प्रसाद शर्मा, कैलाश चंद महावर, यशवंत बेली,शंभू सिंह चौहान, निखिल महावर, सौम्य शर्मा, प्रिया, स्वाति, अमन, आदित्य सोनी सहित सभी आर्य जनों ने अग्निहोत्र में वृष्टि यज्ञ की आहुतियां दी।

error: Content is protected !!