12वीं का प्रतिभा सम्मान समारोह 30 जुलाई को

अजमेर 03 जुलाई। स्वामी हृदयाराम जी के प्रेरणा से सांई बाबा मन्दिर ट्रस्ट एवं स्वामी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान से 30 जुलाई 2022 को प्रातः 11 बजे रसोई बैक्वेट हाॅल स्वामी काॅम्प्लेक्स में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान बोर्ड और सी.बी.एस.ई. 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जायेगा। सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह के साथ ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट की जायेगी।
कंवल प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन विद्यार्थियों ने 12वीं सी.बी.एस.ई. और राजस्थान बोर्ड में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है वे विद्यार्थी अपनी मार्कशीट की फोटो काॅपी के साथ सादे कागज पर हिन्दी में अपना नाम, पता, स्कूल का नाम और मोबाईल नम्बर लिखकर स्वामी काॅम्पलेक्स की तीसरी मंजिल रसोई रेस्टोरेंट के काउण्टर पर 22 जुलाई तक जमा करा दें।

कंवल प्रकाश
मो. 9829070059

error: Content is protected !!