उत्तर पश्चिम रेलवे ने पांच माह में 13.592 मिलियन टन माल परिवहन किया

पिछले साल के मुकाबले 12.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी

राजस्थान के लाइम स्टोन को रेल द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया जा रहा है

ऑपरेटिंग रेशियो 88.96% रहा, जो रेलवे की बेहतरीन कार्यकुशलता को दर्शाता है

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा माल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तथा राजस्थान का लाइम स्टोन सहित विभिन्न कमोडिटीज को रेल द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया जा रहा है। इससे स्थानीय उद्योगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिल रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, माल लदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अगस्त 2026 तक 13.592 मिलियन टन माल की लदान किया गया है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में 12.129 मिलियन टन माल लदान किया गया था। इस प्रकार इस वर्ष माल लदान में 12.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

इसी प्रकार केवल अगस्त 2026 में 2.741 मिलियन टन माल लदान किया गया जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में लदान किये गए 2.386 मिलियन टन माल से 14.9 प्रतिशत अधिक है।

माल लदान में वृद्धि के साथ रेलवे ने कार्यकुशलता के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। अगस्त 2026 में उत्तर पश्चिम रेलवे का ऑपरेटिंग रेशियो 88.96 प्रतिशत रहा। यह रेलवे की आय और व्यय के बेहतर प्रबंधन तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग को दर्शाता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए माल लदान को और अधिक सुगम बनाने तथा नई कमोडिटीज को रेल परिवहन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे माल परिवहन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय उद्योग, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!