-बच्चों की परेशानी को देखते हुए देवनानी ने की शिक्षा अधिकारियों से बात
-दो शिफ्ट में स्कूल चलाने के लिए शिक्षा विभाग को भेजा प्रस्ताव

बोराज के अनेक बच्चों व उनके अभिभावकों ने देवनानी से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। इस संबंध ग्राम बोराज निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र सिंह,रूप सिंह रावत,विवेक सिंह,हरि सिंह,जय सिंह,चेतन सिंह,श्रीराम प्रजापति,मान सिंह ने देवनानी को ज्ञापन प्रस्तुत कर किया । उनका कहना है कि उन्हें इंग्लिश मीडियम स्कूल करने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इससे हिन्दी मीडियम में पढ़ने वाले बच्चों के सामने पढ़ाई का बहुत संकट पैदा हो गया है। नजदीक में कोई सरकारी स्कूल नहीं होने से हिन्दी मीडियम वाले बच्चे पढ़ाई से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस स्कूल को हिंदी व इंग्लिश मीडियम के आधार पर दो शिफ्ट में चलाया जाए तो दोनों मीडियम के बच्चों के हितों की रक्षा हो सकती है। इस पर देवनानी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या का समाधान कराने को कहा।
देवनानी ने बच्चों व अभिभावकों की बात का समर्थन करते हुए इस स्कूल को दो शिफ्ट में चलाने का प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस प्रस्ताव पर तुरंत ध्यान देने का आग्रह भी किया है, ताकि नए शिक्षा सत्र में बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और पढ़ाई पर भी असर नहीं पड़े। उल्लेखनीय है कि नया शिक्षा सत्र एक जुलाई से शुरू हो गया है और कल 4 जुलाई से नियमित रूप से स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।