केकड़ी 5जुलाई (पवन राठी )शहर के अजमेर रोड भाग्योदय नगर में स्थित श्री भाग्योदेश्वर महादेव मंदिर में सायकालीन संध्या आरती के पश्चात सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया जा रहा ।
मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर विजयवर्गी ने बताया कि विगत 25 जुलाई को केकड़ी शहर में हिंदू उत्सव समिति के द्वारा आजोजित सामूहिक विशाल हनुमान चालीसा पाठ के अतिसुंदर आयोजन से प्रभावित होकर भाग्योदेश्वर् महादेव मंदिर समिति ने भी उसी दिन से निर्णय लिया गया कि सप्ताह के प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को कॉलोनी के सभी भक्तगण सामूहिक रूप से संध्या आरती के पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और इसी निर्णिय का अनुपालन करते हुए पिछले शनिवार 2जुलाई को व कल 5 जुलाई मंगलवार को शिव मंदिर में संध्या आरती के पश्चात सामूहिक सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया ।
मंदिर समिति के उपाध्यक्ष कैलाश मीणा ने बताया कि घंटाघर निर्मलेश्वर मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ के समापन पर मंचासिन महरूकला आश्रम के संत श्री हरिदास जी महाराज ने सभी भक्तलोगो से ये आग्रह किया था कि सभी लोग ये सकल्प लेके जाए कि आप सभी प्रत्येक दिन या सप्ताह के एक वार को सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करेंगे इसी आदेश का अनुसरण कर के पिछले शनिवार व मंगलवार को सामूहिक पाठ किया गया और आने वाले प्रत्येक सप्ताह के शनिवार व मंगलवार को संध्याकालीन आरती के पश्चात सामूहिक रूप मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा ।
कल मंगलवार को पाठ में समिति के महावीर विजयवर्गी , कैलाश मीणा , महावीर शर्मा , लक्ष्मण सिंह बड़वा , बाबूलाल जांगिड़ , विजय कुमार शर्मा , सुधीर पारीक , राजेश जांगिड़ ,आशुतोष पारीक सहित कही बाल गोपाल बच्चे व महिलाए उपस्थित रही और वातावरण को भक्ति मय बनाया ।