नयी दिल्ली, 7 जुलाई, 2022- भारत में 30 करोड़ से अधिक के-12 विद्यार्थियों के साथ निम्न आय और अल्पसंख्यक परिवारों से आने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक अलग किस्म के और समावेशी तौर पर सीखने के अवसरों की जरूरत है। शिक्षा के साथ वंचित तबके के बच्चों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में प्रयासरत अखिल भारतीय शैक्षणिक एनजीओ सितारे फाउंडेशन ने अपनी 2022 की वार्षिक प्रवेश परीक्षाओं के परिणामों की आज घोषणा की। इस फाउंडेशन ने जयपुर, जोधपुर, भोपाल और इंदौर में संपन्न प्रवेश परीक्षाओं के दौरान प्राप्त 73,000 आवेदनों में से करीब 100 विद्यार्थियों का चयन किया है।
इन चयनित विद्यार्थियों में से ज्यादातर विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं और इनके परिवार की मासिक आय 25,000 रूपये से कम है। इस फाउंडेशन के प्रोग्राम में चयन के लिए बच्चों को एक अत्यंत समग्र मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना होता है जिसमें एक प्रवेश परीक्षा शामिल है। इसके बाद कक्षा में बच्चों का निष्पादन जांचने के लिए दो सप्ताह का एक शैक्षणिक शिविर लगाया जाता है और बच्चों की पृष्ठभूमि देखी जाती है।
परोपकारी दंपति शिल्पा और अमित सिंघल की अगुवाई में सितारे फाउंडेशन का प्रयास वंचित तबके के बच्चों के लिए उच्च गुणवत्त की शिक्षा उपलब्ध कराना है। अपनी स्थापना के समय से ही यह फाउंडेशन वित्तीय रूप से पिछड़े और समाज के हाशिये के वर्गों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उनका उत्थान करना रहा है। इस फाउंडेशन के प्रथम बैच से पांच विद्यार्थियों ने अमेरिकी के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश हासिल किया है।
सितारे फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर अमित सिंघल ने कहा, “प्रतिभाशाली विद्यार्थी सभी तरह की सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि में जन्म लेते हैं। हमें वंचित तबके में जन्मे प्रतिभावान बच्चों को शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है क्योंकि उन्हें गरीबी से बाहर निकालने का शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है और यह व्यापक स्तर पर समाज में बदलाव ला सकता है। सितारे फाउंडेशन में हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा में ना केवल व्यक्तियों का उत्थान करने, बल्कि एक संपूर्ण गांव, समुदाय और पूरे देश का उत्थान करने की ताकत है। हमारा विजन प्रतिभावान बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराना और शिक्षा के जरिये उन्हें भविष्य का एक विश्वस्तरीय नेता बनाना है।”
सितारे फाउंडेशन की संस्थापक शिल्पा सिंघल ने कहा, “इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा हमारे लिए एक ऐतिहासिक सफलता रही है क्योंकि भारी संख्या में उम्मीदवारों द्वारा आवेदन करने से हमारी प्रतिबद्धता के प्रति समाज का विश्वास प्रदर्शित होता है। सितारे फाउंडेशन में हमारा कार्य धीरे धीरे पूरे देश में फैल रहा है और हमें उम्मीद है कि अधिक से अधिक पात्र बच्चे हमारे सपने का हिस्सा बन सकते हैं। हमारी वैज्ञानिक और कदम दर कदम दृष्टिकोण से ना केवल इन बच्चों का जीवन संवर रहा है, बल्कि इससे समाज पर एक व्यापक प्रभाव भी पड़ रहा है।“
अकादमिक पहलू के अलावा, यह फाउंडेशन अपने यहां नामांकित विद्यार्थियों की सामाजिक, भावनात्मक और भाषाई क्षमताओं पर भी जोर देता है। इससे विद्यार्थियों को ना केवल एक विश्वस्तरीय पेशेवर के तौर पर एक सफल भविष्य के लिए तैयार करने में मदद मिलती है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाने में मदद मिलती है।
सितारे फाउंडेशन के प्रोग्राम में वर्तमान में 400 से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं और यह फाउंडेशन “2050 तक शिक्षा के जरिये 50 हज़ार जिंदगियां बदलने” के अपने मिशन की ओर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। इस फाउंडेशन का मानना है कि उसके सात वर्षीय प्रोग्राम को पूरा करने के बाद सितारे के विद्यार्थी सितारे की तरह चमकेंगे और अपने समुदायों में लाखों लोगों को प्रेरणा देंगे।
good information to broaden my horizons but if there is any other information if you can let me know