अजमेर-भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का सुल्तानगंज स्टेशन पर ठहराव

श्रावणी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का सुल्तानगंज स्टेशन पर ठहराव

रेलवे द्वारा गुरू श्रावणी मेले के अवसर पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का सुल्तानगंज स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.07.2022 से 12.08.2022 तक सुल्तानगंज स्टेशन पर 13.31 बजे आगमन व 13.33 बजे प्रस्थान करेगी। इसी गाडी संख्या 13424, अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.07.2022 से 12.08.2022 तक सुल्तानगंज स्टेशन पर 14.34 बजे आगमन व 14.36 बजे प्रस्थान करेगी।
Ashok Kumar Chouhan,
Chief Public Relations Inspector
Ajmer Division, North Western Railway.
Mobile 9001196972

error: Content is protected !!