अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री खान मंत्री संभागीय आयुक्त जिलाधीश से अजमेर जिले में खुलेआम रोजाना तेजी से हो रहे अवैध खनन रुकवाने की मांग की है।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि अजमेर जिले में ऐसे बड़े बड़े पहाड़ थे अजयसर, खरकेडी, चामुंडा, गेगल, नारेली, खोड़ाबुबानी, किशनगढ़ नौसर तारागढ़ आदि ऐसे ही कई पहाड़ थे जो कालांतर में पहाड़ियां बन गई आज वह पहाड़ियां भी मैदान के रूप में हो गई है उस पर बड़ी-बड़ी कॉलोनी व घर बन गए हैं। एक और सरकार पर्यावरण बचाने पर लाखों रुपए प्रतिमाह खर्च करती है वहीं दूसरी ओर अजमेर जिले में अवैध खनन खुलेआम सबके सामने होता जा रहा है सैकड़ों की संख्या में डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली भर के इन पहाड़ों से निकाले जा रहे हैं।
अभी हाल में हमने कोरोना महामारी के चलते पर्यावरण ऑक्सीजन की अहमियत को देखा है परंतु संबंधित विभाग के आला अधिकारी व कर्मचारी अपने निजी स्वार्थ के कारण इन अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करते उनकी आंखों के सामने पहाड़ से पहाड़ियां बन गई पहाड़ियां से मैदान बन गए मैदान भी अब गड्ढों के रूप में हो गए हैं आने वाले समय में हम हमारे बच्चों को पहाड़ की इतिहास की कहानियां ही सुनाया करेंगे यह पहाड़ सिर्फ फोटो में ही दिखाई देंगे अभी भी समय है अगर भ्रष्ट अधिकारी आंखें खोले तो यह पहाड़ियां बच सकती है।