डॉक्टरों के स्थानांतरण को अविलंब रद्द करने की मांग की

अजमेर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री से अजमेर संभाग के जेएलएन मेडिकल कॉलेज से नो डॉक्टरों व सेटेलाइट अस्पताल से 9 डॉक्टरों के स्थानांतरण को अविलंब रद्द करने की मांग की है।
शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अजमेर संभाग का सबसे बड़ा सरकारी चिकित्सालय JLN होने के कारण यहां पर रोजाना टोंक ,भीलवाड़ा, नागौर, ब्यावर ,दूदू आदि से सैकड़ों की संख्या में मरीज अपना इलाज कराने आते हैं परंतु अभी 2 दिन पूर्व चिकित्सा विभाग की ओर से अजमेर शहर के 18 डॉक्टरों का यहां से स्थानांतरण कर दिया गया है ।
गुप्ता ने कहा कि जहां एक और पहले ही अजमेर के सेटेलाइट अस्पताल में JLN अस्पताल में डाक्टरों की भारी कमी है वहीं दूसरी ओर 18 डॉक्टरों का एक साथ यहां से स्थानात्रण करने पर पूरी चिकित्सा व्यवस्था चरमरा जाएगी आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा उन्हें जयपुर जाना पड़ेगा या प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज मोटी रकम देकर करवाना पड़ेगा ऐसे में मुख्यमंत्री जी व चिकित्सा मंत्री जी से निवेदन है कृपया करके सभी स्थानांतरण को रद्द किया जाए एवं जो भी चिकित्सकों के पद खाली हैं उन्हें अविलंब भरा जाए

error: Content is protected !!